कोविड पॉज़िटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में गईं ये महिला खिलाड़ी

न्यूज़ीलैंड की हरफ़नमौला अमेलिया कर इंग्लैंड के दौरे पर कोविड पॉज़िटिव पाई गई हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 July 2022, 5:38 PM IST
google-preferred

लंदन: न्यूज़ीलैंड की हरफ़नमौला अमेलिया कर इंग्लैंड के दौरे पर कोविड पॉज़िटिव पाई गई हैं। 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम इंग्लैंड पहुंची है। शनिवार को हुए टीम सदस्यों के हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट में कर पॉज़िटिव पाई गई हैं। 21 वर्षीय कर अब टीम होटल में आइसोलेशन में चली गई हैं।

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने मीडिया को दिए बयान में बताया है कि पूरे दल में केवल कर ही संक्रमित हुई हैं जबकि बाक़ी सदस्यों पर निगाहें बनी रहेंगी और ज़रूरत पड़ने पर टेस्ट होंगे। (वार्ता) 

Published : 
  • 18 July 2022, 5:38 PM IST

Advertisement
Advertisement