Alwar: सरकारी स्कूल की 46 छात्राओं से भरी बस पलटी, 32 बालिकाएं घायल, कई गंभीर, मची चीख-पुकार

अलवर के लक्ष्मणगढ़ में सरकारी स्कूल की 46 छात्राओं से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 32 बालिकाएं घायल हो गई, जिनमें कुछ गंभीर बताई जा रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 December 2023, 6:25 PM IST
google-preferred

अलवर: जनपद के लक्ष्मणगढ़ में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की 46 छात्राओं से भरी टाटा 407 बस पलट गयी। इस हादसे में लगभग 32 बालिकाएं घायल हुई हैं। घायलों में 5 से 7 छात्राओं के हाथ में चोटें हैं। जिनमें से एक-दो के फैक्चर भी हैं। एक बालिका की जीभ कटी है। एक बालिका के सिर में गंभीर चोट है। गंभीर रूप से घायल तीन छात्राओं को लक्ष्मणगढ़ से अलवर रैफर किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, लक्ष्मणगढ़ की कक्षा छह से आठवीं कक्षा की छात्राओं को पास के ITI कॉलेज में विजिट थी। जहां बालिकाओं को ले जाने के लिए टाटा 407 वाहन मंगाया गया। एक ही वाहन में 46 से अधिक छात्राओं को खड़ा कर दिया। 

बताया जाता है कि वाहन ओवरलोड हो गया और वह तेज रफ्तार में था। बस में दो मैडम भी साथ गई। वे आगे बैठ गई। इसके बाद चालक ने तेज रफ्तार से वाहन को दौड़ाया। सामने से एक ऑटो आया। उसे बचाते समय भी स्पीड कम नहीं की। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। यह घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है।

इसी वाहन में टीचर प्रियंका चंदेला व सरोज जैन भी बैठी थी। प्रियंका चंदेला के हाथ में फ्रैक्चर आया है। वहीं सरोज को अंदरुनी चोट लगी है। छात्रा बबीता, इग्लिशा, मनीषा, अंजना व मधु को लक्ष्मणगढ़ से अलवर रैफर किया है। लेकिन अलवर अस्पताल में 2 छात्राएं पहुंची थी। मनीषा के सिर में गंभीर चोट है। स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाये जा रहे हैं। एक ही वाहन में 46 से अधिक छात्राओं को बैठाने पर बी सवा उठ रहे हैं।

सीएचसी लक्ष्मणगढ़ के प्रभारी डॉ ओपी मीना ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ सीएचसी में 12 छात्राएं आई थी। जिनमें से दो को अलवर रैफर किया। एक का हाथ फ्रैक्चर था और दूसरी बेहोश थी। बाकी हरसाना भी घायल पहुंची थी।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच होगी और दोषियों पर एक्शन लिया जाएगा।

No related posts found.