हिंदी
गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र में एक अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां गोरखपुर डेवलपमेंट अथारिटी (जीडीए) द्वारा अधिकृत जमीन पर आवंटियों को उनका कब्जा नहीं मिल पा रहा है तो वहीं किसान भी बिना उचित मुआवजे के जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में कोर्ट ने जीडीए को फटकार लगाई है और आवंटियों को जल्द कब्जा दिलाए जाने का आदेश दिया है।
दरअसल यह बखेड़ा किसानों की माँग के कारण खड़ा हुआ है। यहां अपनी मांग पर अड़े किसानों का कहना है कि ‘जीडीए ने उनकी जमीन काफी कम दामों पर खरीदी गयी है जबकि वर्तमान सर्किल रेट 1100 है, इसलिए अगर सरकार इस हिसाब से उनको मुआवजा नहीं देती है तो वे जमीन नहीं छोड़ेंगे।'
जीडीए जल्द ही आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स, आरएएफ की बटालीयन व पीएसी के जवानों के साथ आवंटियों को कब्जा देने के लिए पहुंच सकती है, लेकिन यहां किसान ने भी अपनी मांगों को लेकर डटे रहने की प्लानिंग कर रखी है, जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो गयी है।
मुख्यमंत्री पर लगाया बदल जाने का आरोप
अपनी मांगों को लेकर अड़े किसानों ने योगी आदित्यनाथ पर बदल जाने का आरोप लगाया है। किसानों ने सीएम योगी को लेकर कहा है कि ‘जो हमारे हित के लिए लड़ते थे, आज वो सत्ता पाने के बाद बदल गए हैं।
Published : 18 January 2018, 3:49 PM IST
No related posts found.