DN Exclusive: यूपी के फूलपुर लोकसभा सीट पर देखिये क्या है ज़मीनी हकीकत

विश्व दीपक अवस्थी

इलाहाबाद के फूलपुर संसदीय उपचुनाव से जुड़ी पल-पल की खबरें डाइनामाइट न्यूज़ की टीम आप तक पहुंचा रही हैं। हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में देखिये फूलपुर लोकसभा सीट की ताजा तस्वीर है क्या..



इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली पड़ी फूलपुर लोकसभा सीट के लिये भाजपा ने आज अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। विपक्षी पार्टियां सपा और कांग्रेस भी  इस उप चुनाव के लिये अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। राजनैतिक दृष्टिकोण से फूलपुर लोकसभा सीट काफी ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रही है। 

यह भी पढ़ें: सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर.. गोरखपुर लोकसभा सीट से उपेन्द्र शुक्ला भाजपा उम्मीदवार, फूलपुर से कौशलेन्द्र सिंह पटेल

भारतीय राजनीति में बहुत पहले से कहा और माना जाता है कि केन्द्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है इसलिये यूपी औऱ केन्द्र के मायनों में फूलपुर की सीट हमेशा से ही काफी महत्पूर्ण रही है। इस सीट का नाता देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू समेत कई दिग्गजों से रहा है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद: फूलपुर से सपा प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल ने किया नामांकन 

फूलपुर से तीन बार सांसद रहे पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू 

देश की आजादी के बाद हुए पहले आम चुनाव से लेकर लगातार तीन बार तक भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने फूलपुर की सीट से ही चुनाव लड़ा और सांसद के रूप में चुने जाने के साथ ही देश के प्रधानमंत्री भी रहे। यह उनकी पसंदीदा सीट भी रही है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद: फूलपुर से सपा प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE 

विजय लक्ष्मी पंडित, लोहिया जैसे कई दिग्गजों का रहा गहरा नाता

पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित इस सीट से चुनाव लड़ी और फूलपुर की बागडोर संभाली। इसके बाद देश के प्रख्यात समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया ने इस सीट से चुनाव लड़ा। इसके अलावा बाद में जनेश्वर मिश्र समेत अन्य पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं ने फूलपुर से चुनाव लड़ा और जीता। फूलपुर सीट से चुनाव लड़ना और जीतना नेता एक बड़ी प्रतिष्ठा के रूप में देखते आये है।

2014 में भाजपा से केशव प्रसाद मौर्य ने जीती सीट

पिछले आम चुनाव 2014 में भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य ने यह सीट जीती और फूलपुर से सांसद बने। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद केन्द्रीय नेतृत्व ने केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम बनाया। बाद में उनके इस्तीफे से खाली इस सीट पर अब उप चुनाव होने जा रहे है, जिसके लिये 11 मार्च को वोटिंग होनी है। 

फूलपुर की जीत के लिये कड़ा मुकाबला 

सभी पार्टियां फूलपुर की जीत के लिये पूरा दम-खम लगा रही है, इसलिये  इस बार भी इस सीट पर कड़ा मुकाबला होने के संकेत मिल रहे है। सबको इस बात का इंतजार है कि राजनैतिक रूप से अति प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक इस सीट पर इस बार कौन बाजी मारेगा? इसके लिये सभी को 14 मार्च का इंतजार है, जिस दिन मतदान के परिणाम सामने आयेंगे। 

 










संबंधित समाचार