
लखनऊ: मध्य और पश्चिमी अफ्रीका (Africa) के उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में पाया जाने वाले वायरल रोग मंकीपाक्स (Monkeypox) को लेकर देश भर में एडवाइजरी (Advisery) जारी की गई है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी स्वास्थ्य विभाग मंकीपाक्स को लेकर अलर्ट (Alert) मोड पर आ गया है। शासन ने सभी जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के सभी प्रवेश प्वाइंट पर बाहर से आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग सहित जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
शासन की ओर से सचिव रंजन कुमार ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि भारत में मंकीपाक्स रोग के संक्रमण की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। वैश्विक रूप से इस रोग के रोगी स्थानीय संक्रमण के साथ-साथ अफ्रीकी देशों की यात्रा के कारण भी सूचित हुए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादादाता के अनुसार प्रदेश के सभी प्रवेश प्वाइंट पर जन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इसमें प्रवेश प्वाइंट्स वाले सभी जिलों में एक चिकित्सा इकाई को रेफरल बनाकर यहां ट्रांजिट आइसोलेशन सुविधा स्थापित की जाएगी। प्रभारी व नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे जिनके मोबाइल नंबर की सूचना राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी। भारत सरकार की ओर से नामित एपीएचओ व अन्य
इमिग्रेशन अधिकारियों को भी इस चिकित्सा इकाई के विषय में संपूर्ण सूचना उपलब्ध कराते हुए सामंजस्य बनाया जाएगा। हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्री स्वास्थ्य डेस्क स्थापित होगी। बुखार, अत्याधिक कमजोरी व अज्ञात कारणों वाले दाने वाले यात्रियों को चिन्हित किया जाएगा।
संदिग्ध रोगियों के चिन्हीकरण, सैंपल कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन व उपचार में सावधानी बरती जाएगी। सीएमओ स्तर से निर्धारित दल एंबुलेंस से संदिग्ध रोगियों को चिन्हित रेफरल चिकित्सा इकाई की ट्रांजिट आइसोलेशन फैसिलिटी में स्थानांतरित करेंगे। रेफरल अस्पताल से लक्षण वाले यात्रियों का सैंपल केजीएमयू के माइक्रोबायोलाजी विभाग को भेजा जाएगा।
इन हेल्पलाइन नंबरों से मिलेगी सहायता
• एनसीडीसी (भारत सरकार)- 011-23909348
• डा. विकासेंदु अग्रवाल, राज्य सर्विलांस अधिकारी- 9219793100 व 9286783100
• डा. निशांत गौरव भारद्वाज, राज्य पब्लिक हेल्थ एक्स्पर्ट - 8299572102
• डा. अनुज त्रिपाठी, परामर्शदाता, राज्य सर्विलांस इकाई- 7905287944
• राजेश कुमार, राज्य एपिडेमियोलाजिस्ट-7619080530
• सैंपल कलेक्शन प राज्य रेफरल प्रयोगशाला के साथ सामंजस्य के लिए डा. पंकज सक्सेना, संयुक्त निदेशक, संचारी रोग इकाई-8960937785
• सुशील कुमार राज्य स्टेट माइक्रोबायोलाजिस्ट- 7985493874
Published : 28 August 2024, 8:55 PM IST
Topics : Alert helpline number Monkeypox Symtoms uttar pradesh अलर्ट उत्तर प्रदेश मंकीपॉक्स लक्षण हेल्पलाइन नंबर