Weather: नहीं थम रहा बारिश का तांडव, आज 11 राज्यों में अलर्ट

देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। बरसात के चलते आज राज्यों में अलर्ट जारी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये खबर।

Updated : 15 September 2024, 7:35 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले 4 दिनों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश (Rain) की संभावना जताई है। आज 15 सितंबर को झारखंड, छत्तीसगढ़ और 16 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 17 और 18 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से आफत बरसा रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त है। मैदानी राज्यों में भी नदियां उफान पर हैं। सड़कों पर जलभराव (Water Logging) हो रखा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह भी पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में लोगों को बारिश से परेशान होना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले सप्ताह में पश्चिम, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

इन राज्यों में बारिश की संभावना
आईएमडी (IMD) के अनुसार, अगले सप्ताह कोंकण और गोवा (Goa) में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र और गुजरात राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।  

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि 15 सितंबर को झारखंड (Jharkhnad), छत्तीसगढ़ और 16 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 17 और 18 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 15 और 16 सितंबर को बिहार, ओडिशा, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अत्यधिक वर्षा की संभावना है।  इसके साथ ही 18 से 20 सितंबर के दौरान असम (Assam) और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना है।

आज 11 राज्यों में अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल और इससे सटे बांग्लादेश (Bangladesh) पर एक गहरा दबाव बना हुआ है। इस दबाव के कारण रविवार को 11 राज्यों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इनमें झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय शामिल हैं। इन राज्यों में आज के लिए ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कुमाऊं में बारिश से पांच की मौत
कुमाऊं (Kumau) मंडल में बारिश और भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई है। लमगड़ा विकासखंड में शुक्रवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। भारी बारिश के कारण सड़क धंस जाने की वजह से यह हादसा हुआ। रुद्रपुर (Rudrapur) में बारिश के पानी के साथ घर में घुसे सांप ने बच्ची को डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अल्मोड़ा में कोसी बैराज में एक बच्ची का शव मिला है। वर्षा जनित अन्य घटनाओं में बरसाती नदियों और नालों में पांच लोग पानी में बह गए, जिनमें से दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन पांच लापता हैं।

Published : 
  • 15 September 2024, 7:35 AM IST

Advertisement
Advertisement