हिंदी
लखनऊः आज प्रख्यात समाजवादी विचारक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ के जय प्रकाश नारायण अन्तराष्ट्रीय सेंटर पहुंचे। जहां उन्होनें जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही सरकार पर भी सवाल दागे हैं।
यह भी पढ़ें: सैकड़ों स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण के दिए खास संदेश
विवेक तिवारी, दरवेश यादव समेत झांसी के पुष्पेन्द्र यादव मौत मामले में सवाल उठाते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर फेल हो चुकी है। झांसी के पुष्पेन्द्र यादव मामले में बोलते हुए कहा की वहां के स्थानीय लोगों और पुष्पेन्द्र के परिजनों को भी पता है की पुष्पेन्द्र की हत्या पुलिस ने की है।
यह भी पढ़ेंः गोरखपुर जेल में बड़ा बवाल, कैदी जमकर कर रहे पथराव
साथ ही उन्होनें कहा है कि पुलिसवालों को सरकार सिर्फ बचा रही है, जिससे पुलिस का मनोबल कम ना हो। उन्होनें सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पीड़ितों को अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। अखिलेश यादव ने कहा की आने वाले समय में जनता इसका जबाब जरूर देगी। अखिलेश यादव ने यूपी उपचुनावों पर भी कहा है। उन्होनें कहा है कि उपचुनावों के बाद सपा पूरी मजबूती से 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएगी।
Published : 11 October 2019, 1:57 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav bjp Lucknow Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश पुष्पेन्द्र यादव लखनऊ सपा