हिंदी
बरेली: भारतीय वायुसेना के एक जवान ने रविवार को बरेली के इज्जत नगर क्षेत्र में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के जगदीश राम (35) के रूप में हुई है। वह वायुसेना में नायक के पद पर तैनात थे।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि जगदीश राम पिछले कुछ दिनों से परेशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस को मौके से एक खत भी मिला है हालांकि सूत्रों ने उसके अंदर लिखी सामग्री का खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Published : 28 August 2023, 3:13 PM IST
No related posts found.