हिंदी
आगरा: आगरा के जगदीशपुरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक मां और बेटी का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी पांच महीने पहले राशिद नाम के युवक से हुई थी। घटना आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के खतेना इलाके की है। दोनों मां-बेटी के शव बेड पर कंबल में लिपटे हुए मिले हैं, जिससे मामला और भी रहस्यमयी बन गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना की जानकारी तब सामने आई जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी। उन्होंने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर बाहर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने के बाद अंदर कमरे में मां और बेटी के शव बरामद हुए। शुरुआती जांच में शव तीन से चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं।
फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस को मौके से मृतका का पति राशिद और अन्य ससुराल वाले नहीं मिले। फिलहाल राशिद घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। इससे आशंका जताई जा रही है कि मां और बेटी की हत्या कर राशिद मौके से भाग गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।
Published : 9 April 2025, 9:12 AM IST
Topics : Agra news Breaking News crime news Dynamite News Jagdishpura Case Mother Daughter Murder UP Police Uttar Pradesh Crime