
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए SP आदित्य लांघे ने कड़ी निगरानी रखना शुरू कर रखा है। इसी क्रम में, रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने पर एसपी ने थाना सकलडीहा पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। जानिए पूरा मामला।
SP आदित्य लांघे का एक्शन
चंदौली जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने हेतु एसपी आदित्य लांग़्हे के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एसपी ने पदेन दायित्वों में घोर लापरवाही व अनुशासन हीनता बरतने पर थाना सकलडीहा पर नियुक्त उपनिरीक्षक भीम प्रसाद व आरक्षी राजेश कुमार दुबे को निलंबित कर दिया है।
देर रात प्रेट्रोलिंग पर तैनात
मंगलवार-बुधवार की रात को थाना सकलडीहा पर नियुक्त उपनिरीक्षक भीम प्रसाद और मुख्य आरक्षी राजेश कुमार दुबे की ड्यूटी थी। दोनों पुलिसकर्मी सघन तिराहे पर पीआरवी वाहन खड़ा करके, लाइट, हूटर और शायरन बंद कर वहां एक ही स्थान पर खड़े थे। इस दौरान वे गश्त पर नहीं थे और न ही कोई गतिविधि कर रहे थे, जो उनके कर्तव्यों में घोर लापरवाही को दर्शाता है। यह स्पष्ट रूप से उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन था।
पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन
सीओ सकलडीहा रघुराज द्वारा की गई प्राथमिक जांच के आधार पर एसपी आदित्य लांघे ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपनिरीक्षक भीम प्रसाद और मुख्य आरक्षी राजेश कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही, विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
अनुशासन के लिए दिए निर्देश
यह कार्रवाई विभाग में एक हलचल का कारण बन गई है। एसपी की कड़ी नजर और कार्यों में शिथिलता के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से साफ संदेश जाता है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस महकमे में यह कदम अनुशासन की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।
Published : 15 January 2025, 1:45 PM IST
Topics : action Chandauli Dynamite News Manoj Tibrewal Aakash police SP Aditya Langhe suspended uttar pradesh