हिंदी
भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र में पंचर की दुकान पर एयर कंप्रेशर फटने से एक युवक की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोरई गांव में सड़क किनारे इंदल सिंह चौहान अपने बेटे कुलदीप सिंह (18) के साथ पंचर की दुकान पर काम कर रहा था। कल देर शाम एयर कंप्रेशर चल रहा था, तभी अचानक फट गया। कंप्रेशर की हवा के सामने पुत्र कुलदीप आ गया।
कंप्रेशर की हवा के वेग से कुलदीप कुछ दूरी पर फिक गया और पेड़ से टकराया। पेड़ से टकराते ही युवक का शरीर क्षत विक्षत हो गया। वहीं उसका पिता इंदल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। (यूनिवार्ता)
Published : 20 May 2022, 1:00 PM IST
Topics : Accident Bhind injured Madhya Pradesh एयर कंप्रेशर पिता भिंड मध्यप्रदेश मौत हादसा