हिंदी
महराजगंज: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के दी गई तहरीर में लड़की की माँ ने अरुण पुत्र सीताराम निवासी हरदीडाली थाना सोनौली पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी अरुण के खिलाफ पुलिस ने भा.द.वि. 1860 की धारा 363 के तहत मुक़दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के तलाश में भी जुट गयी है।
क्या बोली पुलिस?
इस मामले में स्थानीय चौकी इंचार्ज ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
Published : 6 January 2023, 12:40 PM IST
No related posts found.