
बस्ती: जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में आम बीनने गयी 12 वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। किशोरी की पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल भी करा लिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक घटना 21 जुलाई की है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी के पिता ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी बेटी बाग में आम बीनने गई थी। इस दौरान एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोरी का मेडिकल कराया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना कर सबूत इकट्ठा किये। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं पर जांच हो रही है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published : 22 July 2024, 8:19 PM IST
Topics : basti news Dynamite News kaptanganj UP News कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे बस्ती समाचार यूपी समाचार