हिंदी
जम्मूः राज्य के कई जिलों में लंबे समय से बंद इंटरनेट सेवा को आज से जारी कर दिया गया है। पर ये सेवा कुछ ही समय के लिए जारी की जाएगी।
ब्राडबैंड सेवा भी हर शहर और कस्बे में उपलब्ध होगी, लेकिन सशर्त और पाबंदियों के साथ। कोई भी सोशल मीडिया एप्लीकेशन को नहीं चला सकेगा। फिलहाल, यह सुविधा 25 से 31 जनवरी 2020 तक रहेगी। उसके बाद इसके विस्तार पर विचार किया जाएगा।

इसके साथ ही ये आदेश भी दिए गए हैं कि कोई भी इंटरनेट का गलत इस्तेमाल नहीं करेगा। सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। पिछले साल 5 अगस्त को ही जम्मू में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी।
Published : 25 January 2020, 10:15 AM IST
Topics : Internet Service Jammu Kashmir postpaid prepaid जम्मू कश्मीर पोस्टपेड प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट