हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 17जातियों को अनुसूचित जातियों की सूची में डाल दिया है। राज्यपाल ने यूपी लो.से. अधिनियम,1994 की धारा 13 के अधीन शक्ति का प्रयोग करके इसमें संशाेधन करके अति पिछड़ा वर्ग की 17 जातियों को अनुसूचित जातियों की लिस्ट में डाल दिया है।
यह अति पिछड़ी जातियां हैं- निषाद, बिन्द, मल्लाह, केवट, कश्यप, भर, धीवर, बाथम, मछुआरा, प्रजापति, राजभर, कहार, कुम्हार, धीमर, मांझी, तुरहा और गौड़।
योगी आदित्यनाथ सरकार काफी लंबे समय से इन 17 अन्य पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की लिस्ट में डालने का प्रयास कर रही थी। योगी सरकार का इन जातियों को एससी लिस्ट में डालने के पीछे तर्क ये है कि यह जातियां हैं जो सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी पिछड़ी हुई हैं। अन्य पिछड़े वर्ग में रहने के बावजूद इनके जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ है। इससे पहले सपा और बसपा की सरकारों ने भी ऐसा करने का प्रयास किया था लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए थे।
Published : 28 June 2019, 7:54 PM IST
No related posts found.