Road Accident: हिमाचल के बिलासपुर में पर्यटकों से भरी बस पली, 16 यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बिलासपुर के बाहरी इलाके में एक निजी पर्यटक बस के पलट जाने से कम से कम 16 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 25 November 2022, 12:31 PM IST
google-preferred

शिमला:  हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बिलासपुर के बाहरी इलाके में एक निजी पर्यटक बस के पलट जाने से कम से कम 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज तड़के दो बजे के करीब हुई, जब बस मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी।बिलासपुर उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि कुल घायलों में से तीन को पीजीआई चंडीगढ़ स्थानांतरित किया गया है और कुछ यात्रियों का बिलासपुर में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच मे पता चला है कि बस चालक तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गयी। बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। (वार्ता)

Published : 
  • 25 November 2022, 12:31 PM IST

Related News

No related posts found.