हिंदी
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) के रहने वाले एक 14 वर्षीय किशोर की सर्जरी कर सफदरजंग अस्पताल (Safdarganj Hospital) के डॉक्टरों ने उसके पेट (Stomach) से 14 पेंसिल बेट्री, पिन, ब्लेड, बैलून सहित 65 वस्तु निकाले।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की थी, लेकिन किशोर को बचाया नहीं जा सका।
पेट में परेशानी और सांस लेने में हुई तकलीफ
बताया जा रहा है 13 अक्टूबर को किशोर के पेट में परेशानी व सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने आगरा के अस्पताल में दिखाया। वहां से उसे जयपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन सही बीमारी पकड़ में नहीं आई।
पेट की अल्ट्रासाउंड जांच खुला मामला
फिर अलीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज चला। बाद में 26 अक्टूबर को पेट में दर्द बढ़ने पर अलीगढ़ के अस्पताल में उसे लेकर परिजन दोबारा पहुंचे। तब पेट की अल्ट्रासाउंड जांच होने पर पेट में वस्तुएं होने की बात पता चली। इसके बाद परिजन उसे लेकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचे।
निगली गई वस्तुओं का वजन था 368 ग्राम
अस्पताल के अनुसार किशोर की जान बचाने के लिए सर्जरी कर उन वस्तुओं को निकालना जरूरी था। पांच घंटे की जटिल सर्जरी कर उन वस्तुओं को निकाला गया। उन वस्तुओं का वजन 368 ग्राम था। किशोर ने उन वस्तुओं को निगल लिया है। आंत में संक्रमण के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई है।
Published : 4 November 2024, 9:05 AM IST
Topics : Delhi DynamiteNews ManojTibrewal NewsDynamite TrendingNews दिल्ली पेट ब्लेड सफदरजंग अस्पताल सर्जरी