IPL में सूर्यवंशी ने बुमराह और बोल्ट को धोया

गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित एक रोमांचक मुकाबले में ऐसा पल आया जिसने पूरे मैच की दिशा बदल दी। एक युवा खिलाड़ी की छोटी लेकिन विस्फोटक पारी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। आखिर कैसे कुछ ही गेंदों में खेल पलट गया और किस तरह टीम ने जीत हासिल की?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 April 2026, 1:43 PM IST

New Delhi: IPL 2026 के 13वें मुकाबले में गुवाहाटी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 27 रन से मात दी। हालांकि इस जीत के कई हीरो रहे, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खी में रहा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी।

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह दांव पूरी तरह उल्टा पड़ गया। यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज को भी नहीं बख्शा और उनके ओवर में दो छक्के जड़ दिए।

सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 1 चौका शामिल था। उनकी इस तूफानी पारी ने राजस्थान को तेज शुरुआत दिलाई और मैच का पूरा मोमेंटम बदल दिया।

यशस्वी-वैभव की जोड़ी ने मुंबई को किया बेबस

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। जायसवाल ने 32 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वैभव की तेजतर्रार बल्लेबाजी ने शुरुआत में ही दबाव बना दिया।

IPL 2026 Weather Report: दिल्ली में बारिश का साया, मैच धुला तो GT की राह होगी कठिन? जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में ही मैच को लगभग राजस्थान के पक्ष में कर दिया। टीम ने सिर्फ 11 ओवर के इस मैच में 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मुंबई के गेंदबाज, खासकर बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट काफी महंगे साबित हुए और विकेट लेने में भी नाकाम रहे।

हालांकि शार्दुल ठाकुर ने वैभव को आउट कर राहत जरूर दिलाई, लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे।

गेंदबाजों ने पूरा किया काम

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा ने मिलकर मुंबई के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया।

IPL 2026 Match Today: क्या गुवाहाटी में राजस्थान का विजय रथ रोक पाएगी मुंबई? जानें आज की मैच रिपोर्ट

इसके बाद रवि बिश्नोई ने मध्यक्रम को झटका दिया और मैच पूरी तरह राजस्थान की पकड़ में आ गया। मुंबई की टीम 11 ओवर में 123 रन ही बना सकी और 27 रन से मैच हार गई।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई। हालांकि इस मैच की सबसे बड़ी कहानी वैभव सूर्यवंशी की रही, जिनकी छोटी लेकिन विस्फोटक पारी ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में वह टीम के लिए बड़े मैच विनर बन सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  8 April 2026, 1:43 PM IST