पिच से लेकर पर्सनल लाइफ तक उथल-पुथल! पृथ्वी शॉ और आकृती ने थामा जुदा राहों का दामन,सोशल मीडिया पर छाई उदासी

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई टूट गई है। आकृति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अलग होने की पुष्टि की, लेकिन रिश्ते के पीछे की वजहों पर लोगों से अनुमान न लगाने की अपील की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 September 2026, 6:14 PM IST

New Delhi: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज की मंगेतर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने दोनों के अलग होने की पुष्टि की है। आकृति ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने और पृथ्वी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

आकृति ने क्या लिखा?

आकृति अग्रवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारी मन से वह यह जानकारी साझा कर रही हैं कि उनके मंगेतर और उन्होंने अपने भविष्य के लिए अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों को देखते हुए अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार और परवाह करते हैं, लेकिन अब उन्हें महसूस हुआ है कि उनके रास्ते साथ चलने के लिए नहीं बने हैं।

सच क्या है? पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते में आई दरार! एक इंस्टा स्टोरी ने बढ़ाए सवाल

निजता का सम्मान करने की अपील

आकृति ने आगे कहा कि वह अपने और पृथ्वी शॉ, दोनों के लिए आगे की जिंदगी में शांति और खुशी की कामना करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान किया जाए और रिश्ते के टूटने के पीछे की वजहों को लेकर किसी तरह का अनुमान न लगाया जाए।

मार्च 2026 में हुई थी सगाई

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने 8 मार्च 2026 को सगाई की थी। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही थीं। अब आकृति के पोस्ट के बाद इन खबरों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। हालांकि, दोनों ने अलग होने की वजह के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है।

पृथ्वी शॉ नहीं बेवफा! वायरल पोस्ट के बाद आकृति अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम दोनों साथ हैं…

क्रिकेट करियर में भी संघर्ष कर रहे हैं पृथ्वी

26 वर्षीय पृथ्वी शॉ को कभी भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जाता था। उन्होंने साल 2018 में महज 18 वर्ष की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ा था। हालांकि, बाद में फॉर्म में गिरावट और अन्य चुनौतियों के कारण वह भारतीय टीम से बाहर हो गए। फिलहाल शॉ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी जगह मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  17 September 2026, 6:14 PM IST