Site icon Hindi Dynamite News

वे गलत जमीर के… योगराज सिंह ने धोनी पर कसा तंज, जानें किस मामले पर सुनाई खरी-खोटी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा हुक्का विवाद फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर इरफान पठान का पुराना वीडियो वायरल होने के बाद योगराज सिंह ने भी धोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब योगराज सिंह ने भी धोनी पर तंज कसा है।
Post Published By: Mrinal Pathak
Published:
वे गलत जमीर के… योगराज सिंह ने धोनी पर कसा तंज, जानें किस मामले पर सुनाई खरी-खोटी

New Delhi: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा हुक्का विवाद फिर से गरमा गया है। सोशल मीडिया पर इरफान पठान का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे धोनी की कथित हुक्का पार्टियों पर तंज कसा था। पठान ने कहा था कि धोनी किसी के कमरे में जाकर हुक्का बनाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। इस बयान के बाद पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने भी धोनी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

इरफान पठान का पुराना बयान चर्चा में

इरफान पठान ने 2020 में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने हमेशा अपना ध्यान मैदान पर अच्छे प्रदर्शन पर केंद्रित किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा था, “किसी के कमरे में जाकर हुक्का तैयार करना मेरी आदत नहीं है। कभी-कभी न बोलना ही बेहतर होता है।” पठान ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने आखिरी वनडे में पांच विकेट लिए थे, लेकिन फिर भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, जिसे वह समझ नहीं पाए।

योगराज सिंह का धोनी पर तंज

इरफान पठान के इस बयान के बाद योगराज सिंह ने धोनी पर सवाल उठाए और कहा कि पठान अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने धोनी की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं। योगराज ने कहा, “गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने भी धोनी के साथ अपने अनुभव साझा किए हैं।” योगराज ने अपने बयान में यह भी कहा कि धोनी, कपिल देव और दिवंगत बिशन सिंह बेदी ने टीम और खिलाड़ियों के साथ बुरा व्यवहार किया है। उन्होंने कहा, “दो गलत मिलकर एक सही नहीं हो सकते। हमारे कप्तानों ने हमारी टीम को बर्बाद किया।”

एमएस धोनी (Img: Internet)

धोनी की कप्तानी पर उठे सवाल

योगराज सिंह ने बातचीत हुए कहा, “धोनी ने कभी जवाब देना पसंद नहीं किया। जो जवाब नहीं देना चाहता, उसका ज़मीर ग़लत होता है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धोनी के खिलाफ उठाए गए सवालों की जांच होनी चाहिए। योगराज का मानना है कि धोनी की कप्तानी के दौरान कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिन्हें बिना किसी उचित वजह के टीम से बाहर कर दिया गया।

क्या होगा इस विवाद का नतीजा?

एमएस धोनी के समर्थक और आलोचक दोनों ही इस विवाद पर अपनी-अपनी राय रखते हैं। लेकिन यह विवाद बताता है कि टीम के अंदरूनी माहौल और कप्तानी के तरीके पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में जो मुकाम हासिल किया है, वह किसी से छिपा नहीं है, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या यह विवाद उनके शानदार करियर पर कोई असर डालेगा या नहीं।

Exit mobile version