हिंदी
धोनी ने परिवार साथ मां देवड़ी के दर्शन किए (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ranchi: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने परिवार संग झारखंड के दिउड़ी गांव में स्थित माता दिउड़ी के दर्शन करने पहुंचे। इस 700 साल पुनाने मंदिर में धोनी की बेटी ने वो कर दिखाया, जो उनकी मां साक्षी भी नहीं कर पाईं।
माता दिउड़ी का मंदिर उस 700 साल पुरानी मूर्ति के लिए विख्यात है, जिसकी 16 भुजाएं हैं। इस मंदिर में धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ माथा टेका। इस दौरान साक्षी नरियल नहीं फोड़ पाईं, लेकिन जिवा ने अपना दम दिखाते हुए नारियल फोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर धोनी परिवार का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग की टीशर्ट पहने धोनी ने पहले नारियर फोड़कर मां दिउड़ी से आशीर्वाद लिया। उसके बाद साक्षी ने नारियल फोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फोड़ नहीं पाई, जिसके बाद धोनी ने उनके हाथ से लेकर नारियल फोड़ दिया।
उसके बाद बेटी जीवा धोनी की बारी आई नारियल फोड़ने की। उन्होंने कमाल कर दिखाया। जीवा ने बड़े आसानी से नारियल फोड़ दिया। जिसे देखकर पापा धोनी और मां साक्षी काफी खुश हुएं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है।
MS Dhoni and his family at Deori Maa temple 🙏❤️ pic.twitter.com/5Jb7VBXn54
— ` (@WorshipDhoni) July 19, 2025
धोनी का नाम भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सबसे ज़्यादा आईसीसी ट्रॉफ़ी जीती हैं, जिनमें 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। 'थाला' भले ही मीडिया से दूर रहने की कोशिश करते हों, लेकिन संन्यास के सालों बाद भी प्रशंसकों के बीच उनका क्रेज़ कम नहीं हुआ है।
जानकारी के लिए बता दें कि एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई दिए हैं। इस साल उन्होंने सीएसके की कप्तानी भी की। हालांकि, टीम ने इस साल सबसे खराब प्रदर्शन किया है। फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है कि वह 2026 के आईपीएल से पहले संन्यास लेंगे या नहीं। लेकिन, फैंस उन्हें एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाते हुए देखना चाहेंगे।
Location : Jharkhand
Published : 20 July 2025, 3:33 PM IST