IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर पर12 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। यह IPL के इतिहास में ऐसा बड़ा आर्थिक दंड पहली बार है। क्या इस जुर्माने का टीम की रणनीति पर असर पड़ेगा और आगे क्या संकेत मिलते हैं?

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर (Img- Internet)
New Delhi: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 में पहली बार सख्त कदम उठाते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। भले ही टीम ने मंगलवार को अपना मैच जीत लिया, लेकिन यह आईपीएल नियमों का उल्लंघन था।
दरअसल, ये सब आईपीएल के चौथे मुकाबले के दौरान हुआ, जब पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा था। मैच के दौरान पंजाब टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। आईपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया कि "टीम की यह पहली गलती थी, इसलिए कप्तान पर जुर्माना लगाया गया।"
आईपीएल में हर टीम को तय समय में अपने ओवर पूरे करने होते हैं। अगर ऐसा नहीं होता, तो कप्तान पर जुर्माना लगता है। पहली गलती पर 12 लाख रुपये का जुर्माना होता है। दूसरी बार गलती होने पर कप्तान के जुर्माने दोगुने हो जाएंगे, जबकि टीम और सब्सटीट्यूट खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, लागू होगा।
बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 से पहले स्लो ओवर रेट पर कप्तानों को बैन करने के नियम हटा दिए थे। अब केवल जुर्माना और डिमेरिट अंक ही लागू होते हैं। लेवल 1 अपराध पर 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस काटी जा सकती है, जबकि गंभीर लेवल 2 अपराध पर चार डिमेरिट अंक और अतिरिक्त जुर्माना लग सकता है।
मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/6 का स्कोर बनाया। साई सुदर्शन जल्दी आउट हुए, लेकिन शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) ने पारी संभाली। पंजाब के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए विजयकुमार विशाक के 3 विकेट और युजवेंद्र चहल के 2 विकेट से टीम को संभाला।
पंजाब की शुरुआत खराब रही, लेकिन डेब्यू कर रहे कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उनके साथ प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन जोड़े। पंजाब ने पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया।
IPL 2026: सरकार ने हटाई पाबंदी… फिर भी बांग्लादेश में बंद हुआ IPL, वजह जानकर चौंक जाएंगे
पंजाब किंग्स अब अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलेगी।