
हार्दिक पांड्या GF के साथ जल्द करने वाले हैं शादी (Img: Google)
New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच हार्दिक पांड्या की लव लाइफ इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। मीडिया गलियारों से आ रही ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या बहुत जल्द दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड, एक्ट्रेस और मॉडल माहिका शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड वेडिंग की तारीख और वेन्यू को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।
पैपराजी के लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी की तारीख पक्की हो चुकी है। यह कपल आगामी 22 मई, 2026 को राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे ले सकता है। बताया जा रहा है कि यह शादी बेहद निजी तौर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें केवल हार्दिक और माहिका के परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर अभी तक न तो हार्दिक पांड्या, न माहिका शर्मा और न ही उनकी पीआर टीम की तरफ से कोई आधिकारिक (Official) बयान जारी किया गया है।
हार्दिक और माहिका की इस अचानक होने वाली शादी की खबरों के पीछे एक चौंकाने वाली वजह भी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल के दौरान माहिका शर्मा लगातार मुंबई इंडियंस के मैचों में स्टेडियम में देखी जा रही थीं। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक अक्सर टीम की डी-ब्रीफिंग मीटिंग्स में शामिल होने के बजाय सीधे माहिका से मिलने चले जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह हैरान करने वाला दावा भी किया जा रहा है कि माहिका शर्मा ड्रेसिंग रूम की कुछ रणनीतिक चर्चाओं को लीक करने में कथित तौर पर शामिल थीं, जिसकी वजह से इस शादी के फैसले को जल्दबाजी में लिया गया। हालांकि, इन दावों पर अभी तक बीसीसीआई (BCCI) या टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
OTT Release: 15 अगस्त को ओटीटी मनोरंजन का तूफान, रिलीज हो रही है ये जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज
आपको बता दें कि यह हार्दिक पांड्या की दूसरी शादी होगी। इससे पहले हार्दिक ने 31 मई, 2020 को मॉडल-एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से कोर्ट मैरिज की थी। एक बेटा होने के बाद इस जोड़े ने 14 फरवरी, 2023 को उदयपुर में ही बेहद भव्य अंदाज में दोबारा पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। हालांकि, कोर्ट मौरिज के करीब 4 साल बाद जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने आपसी सहमति से अलग होने (तलाक) का एलान कर दिया था। नताशा से अलग होने के बाद से ही हार्दिक का नाम लगातार माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है और अब दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं।
Location : New Delhi
Published : 16 May 2026, 2:13 PM IST
Topics : Hardik Pandya Second Marriage Hardik Pandya Wedding HardikPandya Mahieka Sharma Udaipur Wedding 2026