Hardik Pandya: क्या मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक? CSK के करोड़ों के ऑफर ने बढ़ाई हलचल

हार्दिक पांड्या के CSK में जाने की चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। हालांकि, मुंबई इंडियंस और CSK की ओर से अभी तक किसी ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 July 2026, 4:09 PM IST
google-preferred

New Delhi: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या का भविष्य लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

CSK का बड़ा ऑफर बना चर्चा का केंद्र

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। इस प्रस्ताव की कुल एसेट वैल्यू 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। वहीं, मुंबई इंडियंस कथित तौर पर युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को भी डील का हिस्सा बनाना चाहती है, लेकिन CSK इसके लिए तैयार नहीं है।

आयुष म्हात्रे पर अटका है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस आयुष म्हात्रे को भविष्य का स्टार मानती है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स भी उन्हें अपनी लंबी योजना का अहम हिस्सा मान रही है। यही वजह है कि ट्रेड को लेकर दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच सहमति बनती नहीं दिख रही।

बाइक हमारी, पेट्रोल हमारा… फिर कमाई का फैसला कौन करेगा? बरेली में स्विग्गी राइडर्स का प्रदर्शन

क्यों खास हैं हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं जो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होने के साथ कप्तानी का भी अनुभव रखते हैं। यही वजह है कि उनका मूल्य केवल प्रदर्शन से नहीं, बल्कि उनकी नेतृत्व क्षमता और टीम संतुलन से भी तय होता है। हालांकि, आईपीएल 2026 में उन्होंने 206 रन बनाए और चार विकेट लिए, जिससे उनके हालिया प्रदर्शन पर सवाल भी उठे हैं।

नेपाल ने बदले भारतीय नोटों के नियम, 200-500 रुपये पर खत्म हुई रोक, जानिए क्या बदला

KKR भी रखे हुए है नजर?

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि यदि मुंबई और चेन्नई के बीच बातचीत सफल नहीं होती, तो कोलकाता नाइट राइडर्स भी हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है। फिलहाल सभी अटकलें मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Location :  New Delhi

Published :  26 July 2026, 4:09 PM IST

Advertisement