नेपाल ने बदले भारतीय नोटों के नियम, 200-500 रुपये पर खत्म हुई रोक, जानिए क्या बदला

नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपये के नए नोटों पर लगी लगभग 10 साल पुरानी रोक हटा दी है। अब भारतीय और नेपाली नागरिक 25,000 रुपये तक के नए नोट नेपाल से ला और ले जा सकेंगे। इससे व्यापार, पर्यटन और सीमा पार यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 July 2026, 3:49 PM IST
google-preferred

New Delhi: करीब एक दशक बाद नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब भारतीय और नेपाली नागरिक 9 नवंबर 2016 के बाद जारी 200 और 500 रुपये के नोट अधिकतम 25,000 रुपये तक नेपाल ला और ले जा सकेंगे। इससे पर्यटन, व्यापार और सीमा पार यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

2016 की नोटबंदी के बाद लगी थी रोक

भारत में 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी लागू होने के बाद नेपाल ने 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों के उपयोग और प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इस कारण सीमा पार कारोबार और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने संशोधित नियमों को दोबारा जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

अब कौन-कौन से नियम लागू होंगे?

नए नियमों के अनुसार भारतीय और नेपाली नागरिक 9 नवंबर 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के नोट अधिकतम 25,000 रुपये तक अपने साथ रख सकते हैं। हालांकि 2016 से पहले जारी पुराने 500 और 1,000 रुपये के नोट अब भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

ऑक्सीजन प्लांट को नहीं छोड़ा… CHC में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, मरीजों की जिंदगी से जुड़ी व्यवस्था पर बड़ा खतरा

इन बातों का रखना होगा खास ध्यान

नेपाल राष्ट्र बैंक के मुताबिक नेपाली नागरिक भारत के अलावा किसी तीसरे देश से भारतीय मुद्रा नेपाल नहीं ला सकते। इसी तरह वे भारत के अलावा किसी अन्य देश में भारतीय मुद्रा नहीं ले जा सकते। विदेशी मुद्रा के लिए भी निर्धारित सीमा और कस्टम घोषणा के नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

यूपी में 50 हजार के इनामी शूटर का एनकाउंटर, मुन्ना बजरंगी गैंग से भी जुड़ा था नाम; आखिर कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

भारत-नेपाल व्यापार और पर्यटन को मिलेगा फायदा

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भारत और नेपाल के बीच व्यापार, पर्यटन और सीमा पार आवागमन पहले से अधिक आसान होगा। दोनों देशों के बीच खुली सीमा होने के कारण हजारों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। ऐसे में नए नियम आर्थिक गतिविधियों को भी गति दे सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  26 July 2026, 3:49 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement