Mohammed Shami ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, टीम इंडिया को बड़ा झटका

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी। शमी ने अपने टेस्ट करियर को जिंदगी का बेहद खास हिस्सा बताया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 November 2026, 12:32 AM IST

New Delhi: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। वह लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके उन्होंने इस फैसले की जानकारी दी।

हालांकि, वह वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। शमी को अभी भी वनडे टीम में वापसी की उम्मीद है।

सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन यादों से कभी नहीं

शमी ने अपने टेस्ट करियर से जुड़ी यादों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा  कि सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं। जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था- अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का।  उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर कमबैक ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया।

टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है। आज भारी दिल और अंगिनात खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं।'

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो के टाइमटेबल में बड़ा बदलाव! रात 10 बजे बंद हो जाएगी सेवा, इन लाइनों पर सुबह 6 बजे मिलेगी पहली ट्रेन

टीम के साथियों और करोड़ों भारतीयों का जताया आभार

शमी ने अपने टेस्ट करियर के दौरान साथ देने वाले साथियों, कोच, परिवार और प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि आज भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं।

इस सफर में मेरा साथ देने वाली हर टीम, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त में मुझ पर भरोसा बनाए रखा।'

विराट कोहली के नाम ऐसा रिकॉर्ड, जिसके आगे धोनी भी रह गए पीछे; बिना ICC ट्रॉफी कैसे बने टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 कप्तान?

उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का भी शुक्रिया अदा किया। शमी के मुताबिक, इन संस्थाओं ने उनकी प्रतिभा पर भरोसा किया, आगे बढ़ने के मौके दिए और उनके क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाई।

Location :  New Delhi

Published :  7 November 2026, 12:00 AM IST