Site icon Hindi Dynamite News

Asia Cup 2025: क्या रोहित शर्मा को पीछे छोड़ पाएंगे सूर्यकुमार यादव? निशाने पर है ये बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप 2023 में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर सबकी निगाहें होंगी, जो चोट के बाद मैदान में वापसी कर रहे हैं। उनके पास टूर्नामेंट में रोहित शर्मा का सबसे ज्यादा टी20I शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
Post Published By: Mrinal Pathak
Published:
Asia Cup 2025: क्या रोहित शर्मा को पीछे छोड़ पाएंगे सूर्यकुमार यादव? निशाने पर है ये बड़ा रिकॉर्ड

Dubai: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को मिली है, लेकिन इसका आयोजन यूएई में किया जा रहा है। भारत को एशिया कप के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंच गई है, जहां टीम ने प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास रिकॉर्ड दर्ज करने का मौका है।

रिकॉर्ड बनाएंगे सूर्या

इस बार सभी की निगाहें भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टिकी होंगी, जो चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। उनके लिए एशिया कप 2025 काफी अहम है, क्योंकि वह न केवल टीम की अगुवाई कर रहे हैं, बल्कि एक खास रिकॉर्ड भी उनके निशाने पर है।

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा (Img: Internet)

रोहित शर्मा होंगे पीछे

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अब तक 5 शतक लगाए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में 4 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अगर सूर्यकुमार इस एशिया कप में दो और शतक लगाते हैं, तो वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा T20I शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

सबसे ज्यादा T20I शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी

IPL 2023 के बाद सूर्यकुमार यादव को स्पोर्ट्स हर्निया की समस्या हुई थी, जिसके चलते उन्होंने सर्जरी करवाई थी। अब वह पूरी तरह फिट होकर एशिया कप के ज़रिए मैदान पर वापसी कर रहे हैं। फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

उनका पिछला प्रदर्शन भी शानदार रहा है। सूर्यकुमार ने अब तक 83 T20I मैचों में भारत के लिए 38.20 की औसत से 2598 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं।

Exit mobile version