नवरात्रि 2026 कैलेंडर: कब है चैत्र, शारदीय और गुप्त नवरात्रि, जानें मुहूर्त और महत्व

नवरात्रि 2026 में चैत्र, शारदीय और दो गुप्त नवरात्रि शामिल हैं। जानें कब होगी घटस्थापना, किस दिन किस स्वरूप की पूजा की जाएगी और गुप्त नवरात्रि का महत्व क्या है। यहां पढ़ें पूरी तिथि सूची और शुभ मुहूर्त।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 10 December 2025, 2:06 PM IST

New Delhi: भारत में देवी दुर्गा की आराधना का सबसे बड़ा पर्व नवरात्रि पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह 2026 में भी भक्त देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करेंगे। विशेष बात यह है कि वर्ष 2026 में दो मुख्य नवरात्रि (चैत्र और शारदीय) के साथ दो गुप्त नवरात्रि (माघ और आषाढ़) भी आएंगी। गुप्त नवरात्रि तांत्रिक और महाविद्या उपासना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

चैत्र नवरात्रि 2026

चैत्र मास में आने वाली यह नवरात्रि हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है।

  • तारीख: 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026
  • घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 6:52 से 7:43
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:53

पूजा कैलेंडर:

  • 19 मार्च – घटस्थापना, मां शैलपुत्री
  • 20 मार्च – मां ब्रह्मचारिणी
  • 21 मार्च – मां चंद्रघंटा
  • 22 मार्च – मां कुष्मांडा
  • 23 मार्च – मां स्कंदमाता
  • 24 मार्च – मां कात्यायनी
  • 25 मार्च – मां कालरात्रि
  • 26 मार्च – मां महागौरी, राम नवमी
  • 27 मार्च – मां सिद्धिदात्री, व्रत पारण

शारदीय नवरात्रि 2026

शारदीय नवरात्रि दशहरा और दुर्गा पूजा के साथ पूरे देश में भव्य रूप से मनाई जाती है।

  • तारीख: 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026
  • घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 6:19 से 10:12
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:44 से 12:31

Haridwar News: नवरात्रि पर मां मनसा देवी में लगा भक्तों का तांता; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पूजा कैलेंडर

  • 11 अक्टूबर – घटस्थापना, मां शैलपुत्री
  • 12 अक्टूबर – मां ब्रह्मचारिणी
  • 13 अक्टूबर – मां चंद्रघंटा
  • 14 अक्टूबर – मां कुष्मांडा
  • 15 अक्टूबर – मां स्कंदमाता
  • 16 अक्टूबर – मां कात्यायनी
  • 17 अक्टूबर – मां कालरात्रि
  • 19 अक्टूबर – महाअष्टमी, मां महागौरी
  • 20 अक्टूबर – महानवमी, मां सिद्धिदात्री, व्रत पारण, विजयादशमी

माघ गुप्त नवरात्रि 2026

तांत्रिक साधना और महाविद्या उपासना के लिए अत्यंत फलदायी।

  • तारीख: 19 जनवरी 2026 से 27 जनवरी 2026
  • घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 7:14 से 10:46

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026

आध्यात्मिक शक्तियां प्राप्त करने और विशेष सिद्धियों के लिए महत्वपूर्ण।

  • तारीख: 15 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026
  • घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 5:33 से 10:39

शाकंभरी नवरात्रि 2025: जानें कब है तारीख, पूजा विधि, महत्व और देवी शाकंभरी से जुड़ी मान्यताएं

नवरात्रि का धार्मिक महत्व

देवी पुराण के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा स्वयं पृथ्वी पर निवास करती हैं। भक्त तप, व्रत और पूजा के माध्यम से देवी से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वहीं गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की साधना कर साधक विशेष सिद्धियां पाने का प्रयास करते हैं।

2026 का वर्ष देवी उपासना के लिए बेहद विशेष माना जा रहा है क्योंकि इस वर्ष चारों नवरात्रियां शुभ संयोगों में पड़ रही हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 10 December 2025, 2:06 PM IST