राजस्थान: लुटेरी दुल्हन की कई घटनाएं तो बहुत सुनी होंगी। मगर राजस्थान का एक दूल्हा इन लुटेरी दुल्हनों से चार गुना आगे निकल गया। उसने एक दुल्हन का 15 महीने तक इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, उसने उसके 80 रिश्तेदारों से 5 करोड़ रुपये भी ऐंठ लिए।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक झारखंड की सरोज लाकड़ा अपने पति की तलाश में 1200 किलोमीटर दूर राजस्थान के झुंझुनू पहुंच गई। तब उसे अपने पति की हकीकत पता चली। आरोप है कि मुकुंदगढ़ निवासी सुनील कुमार ने नउससे प्रेम विवाह कर उसके 80 रिश्तेदारों से करोड़ों की ठगी कर फरार हो गया।
दोनों ने बड़े धूमधाम से चर्च में की शादी
महिला की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सरोज लाकड़ा ने पुलिस को बतायाकि उसने 17 मई 2023 को झारखंड में सुनील कुमार से कोर्ट मैरिज की थी। फिर 28 दिसंबर को हम दोनों ने बड़े धूमधाम से चर्च में शादी कर ली। कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक रहा। मगर 5 अगस्त 2024 को अचानक सुनील घर से काम का बहाना बनाकर निकल गया। साथ ही कहा कि वह जल्द ही लौट आएगा। फिर वह कहीं गायब हो गया। उसने अपना फोन भी बंद कर लिया।
ट्रेडिंग बिजनेस के नाम पर 5 करोड़ रुपए की ठगी
वहीं इस मामले में अब खुलासा हुआ है कि सुनील कुमार ने सरोज के करीब 80 रिश्तेदारों से ट्रेडिंग बिजनेस के नाम पर 5 करोड़ रुपए की ठगी की। उसने सरोज के नाम से गहने गिरवी रखकर 8 लाख रुपए का लोन भी लिया। ऐसे में अपने पति के खिलाफ सरोज ने झारखंड में केस दर्ज कराया है। वहीं अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में एसपी ऑफिस पहुंच कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
बाराबंकी: रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, क्षेत्रीय लेखपाल सस्पेंड, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
महराजगंज: नौतनवा में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल
महराजगंज: नौतनवा में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल
Location : Rajasthan
Published : 23 May 2025, 1:39 PM IST
Topics : Dynamite News Groom rajsthan news Robber Bride क्राइम