पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में बम की धमकी से मचा हड़कंप: तुरंत खाली कराया गया परिसर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

Punjab Haryana High Court Bomb Threat: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर खाली कराया गया। दमकल, एंबुलेंस और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद। जानिए ताजा स्थिति।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 September 2026, 9:20 AM IST
google-preferred

Chandigarh: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी भरी कॉल की जानकारी मिली, तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया।

एहतियात के तौर पर हाई कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया और वकीलों, याचिकाकर्ताओं व कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल, दमकल की गाड़ियां, पीसीआर वाहन और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए।

बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

घटना के तुरंत बाद पूरे हाई कोर्ट परिसर को सील कर दिया गया और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचकर गहन जांच अभियान चला रही हैं।

परिसर में खड़ी गाड़ियां, लावारिस सामान और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि परिसर के भीतर कोई भी संदिग्ध वस्तु मौजूद न हो, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Punjab Politics: ‘पंजाब की चिंता है तो गुजरात से आने वाला नशा रोको’, BJP के हमले पर केजरीवाल का तीखा प्रहार

धमकी देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल धमकी देने वाले अज्ञात सिरफिरे और कॉल के सटीक लोकेशन को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। पुलिस की साइबर सेल और अन्य खुफिया एजेंसियां कॉल के सोर्स और आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में लगी हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।

Location :  Chandigarh

Published :  25 September 2026, 9:20 AM IST

Related News

Advertisement