
पटाखों के धुएं से पंजाब बेहाल (Img- AI)
Chandigarh: इस दिवाली पंजाब में बड़ी संख्या में पटाखे फोड़े गए। इसके परिणामस्वरूप, दिवाली की रात राज्य के अधिकांश शहरों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8:00 बजे से हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी और आधी रात तक यह 'गंभीर' (severe) श्रेणी में पहुंच गई।
लुधियाना और पटियाला में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 तक पहुंच गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लुधियाना के लिए औसत AQI 306 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब (very poor) श्रेणी में आ चुका है।
अमृतसर में दिवाली की रात AQI अधिकतम 432 तक पहुंच गया, जबकि 24 घंटे का औसत 242 रहा। इसी तरह जालंधर में AQI 'खतरनाक' श्रेणी में पहुंच गया और अधिकतम 500 तक चला गया, जबकि शहर का औसत AQI 327 रहा।
AQI 500 पहुंचने से बढ़ी चिंता (Img- Pinterest)
रात 11:00 बजे से सुबह 7:00 बजे के बीच, AQI 'खतरनाक' श्रेणी के दायरे में ही बना रहा।
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ मुश्किल
खन्ना में दिवाली की रात AQI अधिकतम 443 तक पहुंच गया और 24 घंटे का औसत 274 रहा। इस स्तर का AQI स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी असर डालता है, जबकि बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह कहीं अधिक जोखिम भरा होता है। सांस, हृदय या फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों वाले मरीजों के लिए, यह स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पंजाब में आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण की समस्या और बढ़ सकती है। धान की कटाई के साथ ही पराली जलाने की घटनाएं भी जोर पकड़ सकती हैं। पटाखों से पहले ही प्रदूषित हो चुकी हवा में पराली का धुआं अतिरिक्त मुश्किलें पैदा कर सकता है। यदि समय रहते प्रदूषण पर नियंत्रण के प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो पंजाब के कई शहरों में दिल्ली-एनसीआर जैसे हालात बन सकते हैं। ऐसे में प्रशासन और आम लोगों दोनों को प्रदूषण रोकने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
Location : Chandigarh
Published : 9 November 2026, 10:55 AM IST