

पश्चिम बंगाल के नागरकाटा में बाढ़ राहत सामग्री बांटने पहुंचे बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर भीड़ ने हमला कर दिया। पथराव में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि विधायक शंकर घोष भी घायल हुए। दोनों नेताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला
Kolkata: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागरकाटा इलाके में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर स्थानीय लोगों द्वारा हमले की खबर सामने आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीजेपी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बाढ़ राहत सामग्री बांट रहा था, तभी अचानक भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू हो गया। इस हमले में मालदा नॉर्थ से सांसद खगेन मुर्मू के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। साथ ही सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष को भी चोटें आई हैं।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुढ़ी के नागरकाटा इलाके में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे मालदा नॉर्थ से बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष पर भीड़ ने हमला कर दिया। दोनों बीजेपी नेता इस हमले में घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।… pic.twitter.com/c2BMSAK8vs
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2025
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
अपडेट जारी है...