West Bengal violence: बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए बीजेपी सांसद और विधायक पर हमला, अस्पताल में भर्ती
पश्चिम बंगाल के नागरकाटा में बाढ़ राहत सामग्री बांटने पहुंचे बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर भीड़ ने हमला कर दिया। पथराव में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि विधायक शंकर घोष भी घायल हुए। दोनों नेताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।