West Bengal CM Oath: बंगाल में भाजपा युग की शुरुआत, 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज यानी 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल की कमान संभालेंगे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 May 2026, 7:40 AM IST

New Delhi: पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज यानी 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल की कमान संभालेंगे। कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कोलकाता में ट्रैफिक पर कड़ा पहरा

शपथ ग्रहण समारोह  (West Bengal CM Oath) को देखते हुए कोलकाता में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई ।  हालांकि, प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आपातकालीन सेवाओं और रोजमर्रा की जरूरतों जैसे दूध, फल, सब्जी, दवा और पेट्रोलियम उत्पादों को इस दायरे से बाहर रखा है, ताकि शहर की रसद आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

बता दें कि भाजपा ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर 15 साल के ममता बनर्जी के शासन को समाप्त किया है। ममता बनर्जी की पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को कुल 81 सीटें प्राप्त हुई हैं।

West Bengal CM Oath Ceremony: बंगाल में बारिश बनेगी शपथ ग्रहण की चुनौती! IMD का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

इस समारोह में ये सभी करेंगे शिरकत

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री इस समारोह में शिरकत करेंगे।

 

Location :  New Delhi

Published :  9 May 2026, 7:37 AM IST