
विजय का राजतिलक तय? (image source: internet)
Chennai: तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। टीवीके प्रमुख और अभिनेता थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार CPM, CPI और VCK ने TVK-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। इस समर्थन के बाद गठबंधन बहुमत के जरूरी आंकड़े तक पहुंच गया है।
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस के समर्थन के बाद गठबंधन की संख्या 112 तक पहुंची थी, लेकिन सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। अब छोटे दलों के समर्थन से विजय की स्थिति और मजबूत हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक VCK, CPM और CPI ने TVK-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में समर्थन देने का फैसला किया है। इन दलों के समर्थन के बाद गठबंधन का आंकड़ा 118 तक पहुंच गया है, जिसे सरकार गठन के लिए जादुई संख्या माना जाता है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि छोटे दलों के इस फैसले ने तमिलनाडु की सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल दिया है। वहीं बीजेपी की ओर से भी मतदान से दूरी बनाए रखने के संकेत मिले हैं, जिससे विजय को और राहत मिल सकती है।
सरकार गठन को लेकर विजय लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि राज्यपाल ने साफ कहा था कि बहुमत साबित होने के बाद ही शपथ प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
चंद्रनाथ रथ ही नहीं… Suvendu Adhikari के PAs की मौतों पर पुराना विवाद फिर सुर्खियों में
इसके बाद विजय ने फिर राज्यपाल से मुलाकात की और समर्थन जुटाने की कोशिशों को तेज कर दिया। अब सूत्रों के अनुसार बहुमत का आंकड़ा पूरा होने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ सकती है।
Location : Chennai
Published : 8 May 2026, 4:03 PM IST