West bengal CM: बंगाल हुआ भगवामय, शुभेंदु होंगे बंगाल के नए अधिकारी, हुबली में आखिरकार खिला कमल

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है। अमित शाह की मौजूदगी में कोलकाता में हुई बैठक के बाद भाजपा सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 8 May 2026, 5:02 PM IST

Kolkata: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम मुहर लग गई है। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब बंगाल को भाजपा का पहला मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के रूप में मिल गया है।

कल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण की तैयारी

नई सरकार का शपथ ग्रहण कल सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने की तैयारी है। पार्टी स्तर पर भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं।

महिला डिप्टी CM के लिए तीन बड़े नाम

भाजपा महिला डिप्टी मुख्यमंत्री (Deputy CM) के लिए कई नामों पर विचार कर रही है। इसमें सबसे प्रमुख नाम हैं-

1. अग्निमित्रा पॉल

राजनीति में आने से पहले फैशन डिजाइनर रह चुकीं अग्निमित्रा पॉल को महिला डिप्टी CM के लिए सबसे संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि उनके खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, हिंसक प्रदर्शन और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने जैसे आरोप शामिल हैं। अब तक किसी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।

2. लॉकेट चटर्जी

पूर्व अभिनेत्री और भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी भी इस रेस में शामिल हैं। उन्होंने 2019 से 2024 तक हुगली लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं और भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम बंगाल की अध्यक्ष तथा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। पहले वे तृणमूल कांग्रेस से थीं और बाद में भाजपा में शामिल हुईं। महिलाओं के मुद्दों पर मुखर रहने के कारण उन्हें पार्टी में मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

3. रूपा गांगुली

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली भी महिला डिप्टी CM की रेस में हैं। मनोरंजन जगत में उनके योगदान के साथ राजनीति में उनकी साख भी मजबूत रही है। उन्होंने सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार को 35 हजार से अधिक मतों से हराया था।

Location :  Kolkata

Published :  8 May 2026, 4:39 PM IST