
जिला प्रशासन की नागरिकों से अपील (Source: Dynamite News)
Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में बूथों पर आगामी चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। जहां इसी कड़ी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। अभियान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, सुपरवाइजर और पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहेंगे तथा आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी।
जिला प्रशासन की नागरिकों से अपील (AI Img)
प्रशासन के अनुसार, नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए फार्म-8 भरा जा सकता है। वहीं प्रवासी भारतीय मतदाताओं के लिए फार्म-6ए निर्धारित है।
UP Special TET Result 2026: खत्म हुआ इंतजार, 38,902 उम्मीदवार सफल, जानें कैसे देखें रिजल्ट
जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधानों, सभासदों, सामाजिक संगठनों और बूथ लेवल एजेंटों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उनसे युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों सहित सभी पात्र नागरिकों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
UPMSP का बड़ा फैसला, 9वीं-11वीं के छात्र बदलवा सकेंगे नाम, जन्मतिथि और विषय, जानें पूरा प्रोसेस
प्रशासन ने नागरिकों से शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की है।
Location : Sultanpur
Published : 21 November 2026, 11:12 AM IST
Topics : sultanpur news UP Assembly Election 2027 UP SIR 2026 UP Voter List 2027 Voter list revision