
संजय सिंह के केस में गवाह गैरहाजिर (Img: X)
Sultanpur: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में सोमवार को MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन पुलिसकर्मी के अदालत में उपस्थित न होने के कारण गवाही की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी है।
एमपी-एमएलए मामलों की सुनवाई कर रहे स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में सोमवार को अभियोजन साक्ष्य दर्ज होना था। लेकिन गवाह के रूप में पेश होने वाले पुलिसकर्मी के अनुपस्थित रहने के कारण अदालत में गवाही नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायालय ने अगली सुनवाई 6 जुलाई को तय की।
यह मामला 13 अप्रैल 2021 का है। बंधुआकला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत 13 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज कराई थी।
प्रकरण की सुनवाई सुल्तानपुर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। फिलहाल अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी नहीं हो सकी है। अब 6 जुलाई को गवाहों की उपस्थिति के आधार पर आगे की न्यायिक कार्यवाही की जाएगी।
AAP का राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर 21 जून को बड़ा आंदोलन, पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें
Location : Sultanpur
Published : 1 July 2026, 1:17 PM IST