हिंदी
सोनम वांगचुक का वीडियो संदेश (Img- X)
New Delhi: "26 दिन बाद जब खाना खाया तो उसका स्वाद ही अलग लगा..." यह कहना है मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का। नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जिद पर अड़े वांगचुक ने आखिरकार 26 दिनों की लंबी भूख हड़ताल के बाद अनशन समाप्त कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि अनशन भले खत्म हो गया हो, लेकिन अब सरकार से सीधे जवाबदेही तय की जाएगी।
सोनम वांगचुक ने खुलासा किया कि केवल सरकारी आश्वासन ही नहीं, बल्कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसदों ने एक साझा पत्र पर हस्ताक्षर कर उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। इन सांसदों ने लिखित वादा किया है कि वे नीट धांधली और शिक्षा प्रणाली में खामियों का मुद्दा संसद में पूरी ताकत से उठाएंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार और विभिन्न दलों के सांसदों से परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही पर संसद में चर्चा, NEET पेपर लीक से जुड़े आत्महत्या पीड़ित परिवारों को मुआवजा तथा शांतिपूर्ण… pic.twitter.com/ZoTR8phOsn
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 24, 2026
सरकार और सांसदों से मिले आश्वासनों के बाद ही वांगचुक ने यह कदम उठाया। मुख्य शर्तों और आश्वासनों में शामिल हैं:
1. संसद मार्च पर राहत: 20 मार्च को 'संसद चलो' मार्च के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों व युवाओं पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
2. सहानुभूतिपूर्ण मुआवजा: नीट पेपर लीक के तनाव में आकर आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
3. संसद में चर्चा: परीक्षा सुधार प्रणाली पर संसद के भीतर विस्तार से गंभीर चर्चा कराई जाएगी।
सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, सरकार की तरफ से मिला ये आश्वासन
अनशन के दौरान वांगचुक की सेहत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख के लिए उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया था। फिलहाल वांगचुक डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
Location : New Delhi
Published : 24 July 2026, 9:36 AM IST
Topics : CJP Protest JP Nadda NEET Paper Leak Sonam Wangchuk