सरकार के ठोस आश्वासनों के बाद माने सोनम वांगचुक, अब क्या थमेगा CJP का धरना? अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया रुख

नीट पेपर लीक के खिलाफ 26 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म की। सरकार ने परीक्षा सुधारों और पीड़ितों के मुआवजे पर सकारात्मक रुख का भरोसा दिया है, पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 July 2026, 8:26 AM IST
google-preferred

New Delhi: नीट (NEET) परीक्षा में धांधली के खिलाफ और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर लगातार 26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आखिरकार अपना अनशन समाप्त कर दिया है। सरकार की तरफ से मिले ठोस आश्वासनों के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

मेदांता अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत के बीच केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के नेताओं की उपस्थिति में वांगचुक से मुलाकात की। मंत्रियों ने सरकार की ओर से सकारात्मक रुख दिखाते हुए वांगचुक को भरोसा दिलाया कि नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराई जाएगी।

अभिजीत दीपके का रिएक्शन

अनशन खत्म होने पर सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अभिजीत दीपके ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "वांगचुक सर ने अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे देश की चेतना को जगाया है।" हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।

एक जरूरी सूचना: दिल्ली के ये 17 मेट्रो स्टेशन आज सुबह 7:30 बजे से रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

मुकदमों की वापसी और मुआवजे पर आश्वासन

सरकार ने आश्वासन दिया है कि 20 जुलाई के संसद मार्च और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल लोगों पर दर्ज मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इसके अलावा, पेपर लीक के तनाव के चलते जिन छात्रों ने आत्महत्या की है, उनके परिवारों को उचित मुआवजा देने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक कदम उठाने की बात कही गई है। वांगचुक ने बताया कि देश में संभावित तनाव को टालने और सरकार के वादों के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री ने जताया स्वास्थ्य के प्रति सरोकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने पर राहत जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें डॉक्टरों की सलाह मानने की हिदायत दी।

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, सरकार की तरफ से मिला ये आश्वासन

Location :  New Delhi

Published :  24 July 2026, 8:26 AM IST

Advertisement