राहुल गांधी मानहानि मामले पर जबलपुर हाईकोर्ट में आज सुनवाई, समन रद्द करने की याचिका पर होगी बहस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में गुरुवार को जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। राहुल गांधी ने समन रद्द करने की मांग की है, जिस पर दोनों पक्ष अपनी दलीलें पेश करेंगे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 June 2026, 1:42 PM IST

Jabalpur: जबलपुर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार पर की गई टिप्पणी के खिलाफ जबलपुर उच्च न्यायालय में दायर मानहानि याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होनी है।

2018 विधानसभा चुनाव के बयान से जुड़ा मामला

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान पनामा पेपर मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था, जिस पर कार्तिकेय ने भोपाल स्थित MP MLA कोर्ट में परिवार दायर किया था। इस पर समन जारी किया गया था और बाद में राहुल गांधी के अधिवक्ता जबलपुर उच्च न्यायालय पहुंचे।

कार्तिकेय चौहान ने MP-MLA कोर्ट में दायर किया था परिवाद

राहुल गांधी की ओर से समन रद्द करने की याचिका में मांग की गई थी। इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होनी है, जिसमें राहुल गांधी की ओर से विवेक कृष्ण तंखा, अजय गुप्ता, राजीव मिश्रा और ऐश्वर्या साहू पक्ष रखेंगे, जबकि कार्तिकेय चौहान की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर अपनी दलील पेश करेंगे।

समन रद्द करने की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

इस मामले पर राहुल गांधी की ओर से अपने बयान पर खेद व्यक्त किया गया और कहा गया कि गलती से उनके द्वारा शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय का नाम लिया गया है। इस पर न्यायालय ने कार्तिकेय सिंह चौहान से जवाब तलब किया है।

(IANS)

Location :  Jabalpur

Published :  25 June 2026, 1:42 PM IST