प्रतापगढ़ में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पुतला फूंककर की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, डीएम को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 28 September 2026, 6:59 PM IST

Pratapgarh: उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अम्बेडकर चौराहे पर जुटे और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

ज्ञानेश कुमार के पुतले का किया दहन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग उठाते हुए कहा कि जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी।

ये भी पढ़ें: फतेहपुर में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी की ओर से लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आगामी आंदोलन की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

अम्बेडकर चौराहे पर प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से मुलाकात की और अपनी 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें: गंडक का रौद्र रूप! NH-727 पर चढ़ा सैलाब, 5.43 लाख क्यूसेक पानी से बगहा बेहाल

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को लेकर पार्टी आगे भी संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Location :  pratapgarh

Published :  28 September 2026, 6:59 PM IST