कानपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का बड़ा हमला, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट! CEC के इस्तीफे पर अड़े विधायक

एसआईआर को लेकर कानपुर में सियासी विरोध तेज हो गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर आखिर किन मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 October 2026, 2:51 PM IST

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई। सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों का समाधान करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

प्रदर्शन में सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद के साथ विधायक अमिताभ बाजपेयी और विधायक हसन रूमी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर रुख किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत, थाईलैंड में निकाह और 60 लाख की ठगी! कानपुर के इरफान का हैरान करने वाला सच बेनकाब

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ समेत कई नारे लगाए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही आपत्तियों और शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग की।

अमिताभ बाजपेयी बोले- यह राष्ट्रीय मुद्दा

सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि यह केवल क्षेत्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का विषय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपनी आवाज मजबूती से उठाएगी। उनके मुताबिक, पार्टी का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती।

कानपुर में सपा का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर बैठे कई कार्यकर्ता, चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके साथ ही सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग भी रखी।

Location :  Kanpur

Published :  8 October 2026, 2:51 PM IST