हिंदी
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
Ranchi: झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीडीपीएल द्वारा प्रकाशित रिजल्ट और टीडीपीएल की ओर से जो भी अभ्यर्थी चुने गए हैं या शामिल हुए हैं या टीडीपीएल के जितने भी गतिविधियां हुई हैं उन सभी को रद्द कर दिया है।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हमने इस मामले को अंतिम रूप देने के लिए एक विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई। सभी पहलुओं पर विचार करने और समस्याओं का समाधान निकालने के बाद, हमने टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं, टीडीपीएल द्वारा प्रकाशित परिणामों और टीडीपीएल के माध्यम से किसी भी उम्मीदवार के चयन या भागीदारी को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में टीडीपीएल द्वारा की गई सभी गतिविधियां भी रद्द कर दी गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद TDPL से जुड़े सभी कार्यों को रद्द करने का फैसला किया है। इसमें कंपनी द्वारा आयोजित परीक्षाएं, जारी किए गए परिणाम, चयनित अभ्यर्थियों और अन्य सभी गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि TDPL की ओर से कराई गई परीक्षाओं और उससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी और सरकार ने इससे संबंधित सभी गतिविधियों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
फैसले की सूचना मिलते ही जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे. हफ्तों से अनशन और धरने पर बैठे छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत का स्वागत किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह उनकी अटूट एकजुटता और न्याय की मांग का ही नतीजा है।
सीएम हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि हाल की परीक्षाओं में तय नियमों (SOP) का सही तरीके से पालन नहीं हुआ था, जिससे बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र जांच कमेटी बनेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Location : Ranchi
Published : 17 August 2026, 10:26 PM IST
Topics : jharkhand govt decision Jharkhand Government Jharkhand News Student Protest tdpl recruitment cancelled