
बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने बीजेपी पर बोला हमला (Img: Dynamite News)
Hathras: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को हाथरस से अपने चुनावी अभियान का आगाज करते हुए सादाबाद विधानसभा सीट पर डॉ. अविन शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया। सादाबाद के कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला।
आकाश आनंद ने कहा कि महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ाई है। उन्होंने सरकार पर उपलब्धियों के नाम पर दूसरों के काम का श्रेय लेने का आरोप लगाया। एक्सप्रेस-वे के मुद्दे पर उन्होंने पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उदाहरण देते हुए नोएडा और आगरा के एक्सप्रेस-वे की स्थिति पर भी सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें- Gorakhpur: गोरखपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, फिर किया घिनौना काम; पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
आकाश आनंद ने युवाओं के रोजगार और सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक के मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इन बुनियादी मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
Akash Anand Akhilesh Yadav News: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव को क्यों कहा 'अंकल'?#AkashAnand #AkhileshYadav #Uncle #Mayawati #UP #ViralVideo #DynamiteNews @yadavakhilesh @samajwadiparty @Mayawati pic.twitter.com/4unzwwd78D
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 10, 2026
महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए आकाश आनंद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को विज्ञापनों में अपनी उपलब्धियां गिनाने के बजाय जमीनी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपनी कमियों को छिपाने के लिए विज्ञापनों पर भारी खर्च करने का आरोप लगाया। आकाश आनंद ने बसपा के पुराने शासन का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विजन को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ये भी पढे़ं- जिस लड़की ने लगाए अवैध संबंध के आरोप, आखिर उसने कोर्ट में क्यों किया समझौता? खबर पढ़कर बताइये- मजबूरी या लालच…
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आकाश आनंद ने सादाबाद विधानसभा सीट से डॉ. अविन शर्मा को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। अविन शर्मा पूर्व में भी सादाबाद विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी रह चुके हैं। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही बसपा ने क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।
सम्मेलन में हाथरस के अलावा आसपास के जिलों से भी बसपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। मंच से आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
Location : Hathras
Published : 10 August 2026, 5:50 PM IST