Gorakhpur: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से पहले आप जिला महासचिव हाउस अरेस्ट, कार्यकर्ताओं में भारी रोष

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महुआपार दौरे से पहले गोरखपुर में हुई एक प्रशासनिक कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। जनता की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे एक प्रमुख नेता को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिली।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 June 2026, 5:58 PM IST

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महुआपार आगमन से पहले आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव राघवेन्द्र प्रताप यादव को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

सीएम के कार्यक्रम से पहले हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के महुआपार कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी की थी। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया था कि एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जनता की समस्याओं से अवगत कराएगा। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गोला क्षेत्र के लमतिया गांव स्थित जिला महासचिव राघवेन्द्र प्रताप यादव के आवास पर एकत्रित होने वाले थे।

हापुड़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, गश्त कर रहे दो पुलिस वालों पर किया कातिलाना हमला; दोनों की हालत नाजुक

ज्ञापन में ये मुद्दे थे शामिल

पार्टी द्वारा तैयार किए गए ज्ञापन में क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत, अघोषित बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल, पेयजल संकट, किसानों की समस्याएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया था।

इसी बीच गोला पुलिस ने शुक्रवार को ही राघवेन्द्र प्रताप यादव को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। शनिवार अपराह्न तक उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया।

Hapur: संपत्ति विवाद में बेटे की गोली मारकर हत्या, पिता पर लगा कत्ल का आरोप

आप ने की कड़ी आलोचना

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना लोकतंत्र का मूल अधिकार है और जनहित के मुद्दों को उठाने से रोकने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई उचित नहीं है। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनता की आवाज उठाने का अभियान किसी भी दबाव में नहीं रुकेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 June 2026, 5:58 PM IST