
डासना जेल पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Img: X)
Ghaziabad: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मुलाकात की, जो इस समय डासना जिला जेल में बंद हैं।
आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद 1 नवंबर को उन्हें गाजियाबाद की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आजम खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद उन्हें डासना जिला जेल भेज दिया गया, जहां वे तब से बंद हैं।
गाजियाबाद की डासना जिला जेल पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान से मुलाकात को लेकर कहा कि पहले वह उनसे मिलकर हालात जानेंगे. इसके बाद बाहर आकर प्रेस से बातचीत करेंगे.
#shivpalyadav #azamkhan #spnews #ghaziabad #dynamitenews https://t.co/dDtrIKO6zn— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 12, 2026
पार्टी के भीतर चल रही राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए शिवपाल सिंह यादव की आजम खान के साथ हुई मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मुलाकात के दौरान शिवपाल यादव ने आजम खान का हाल-चाल जाना। दोनों नेताओं के बीच किन विषयों पर चर्चा हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव डासना जिला कारागार पहुंचे. यहां उन्होंने जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की.
#shivpalyadav #azamkhan #samajwadiparty #ghaziabad #dynamitenews https://t.co/g473hkHNUS
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 12, 2026
Ghaziabad Aerocity: हिंडन एयरपोर्ट से कैसे जुड़ेगी नई एयरोसिटी? GDA के सर्वे से सामने आया बड़ा प्लान
इससे पहले 22 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की थी। इस लिहाज से शिवपाल यादव की डासना जेल की यात्रा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही बातचीत को लेकर चर्चा छेड़ दी है। आजम खान से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगली सुनवाई 13 नवंबर को गाजियाबाद की अदालत में होनी है।
Location : Ghaziabad
Published : 12 November 2026, 12:00 PM IST