अमेरिका में वीजा के नाम पर फर्जीवाड़ा? 5 भारतीय छात्रों की फीस वापसी की मांग कोर्ट ने ठुकराई

अमेरिका में वीजा फ्रॉड पकड़ने के लिए चलाए गए स्टिंग ऑपरेशन के तहत बनाई गई यूनिवर्सिटी ऑफ फार्मिंगटन में दाखिला लेने वाले पांच भारतीय छात्रों को कोर्ट से झटका लगा है। छात्रों ने ट्यूशन फीस वापस दिलाने के लिए अमेरिकी फेडरल कोर्ट में याचिका दायर की थी,

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 12 November 2026, 11:29 AM IST
google-preferred

New Delhi: अमेरिका में फर्जी यूनिवर्सिटी का शिकार बनने वाले पांच भारतीय छात्रों  को कानूनी लड़ाई में झटका लगा है। यूनिवर्सिटी ऑफ फार्मिंगटन में एडमिशन (US Fake University Scam) लेने वाले इन छात्रों ने अपनी ट्यूशन फीस वापस दिलाने के लिए अमेरिकी फेडरल कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।

यूनिवर्सिटी ऑफ फार्मिंगटन अमेरिका की सरकार द्वारा वीजा फ्रॉड का पता लगाने के लिए चलाए गए स्टिंग ऑपरेशन का हिस्सा थी। इस संस्थान को वास्तविक विश्वविद्यालय के रूप में संचालित नहीं किया जा रहा था, बल्कि इसके जरिए उन लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही थी।

याचिका दायर करने वाले भारतीय छात्रों का कहना था कि उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ फार्मिंगटन में इस विश्वास के साथ एडमिशन लिया था कि यह एक वास्तविक शैक्षणिक संस्थान है। छात्रों ने इसी आधार पर अपनी ट्यूशन फीस वापस दिलाने की मांग की थी।

कोर्ट ने क्यों खारिज की छात्रों की याचिका?

यूएस कोर्ट ऑफ फेडरल क्लेम्स के जज अरमांडो ओ. बोनिला ने इस मामले (US Fake University Scam) में कहा कि यह क्लास-एक्शन मुकदमे के लिए उपयुक्त नहीं है। अदालत के सामने सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह था कि यूनिवर्सिटी में आवेदन करने, एडमिशन लेने और फीस जमा करने के दौरान प्रत्येक छात्र को इस कथित फर्जी व्यवस्था की जानकारी थी या नहीं।

अदालत के मुताबिक, इस तरह निर्दोष और दोषी दोनों तरह के लोगों को एक साथ शामिल करने से उन लोगों को फायदा मिल सकता है, जिन्हें फर्जी व्यवस्था के बारे में पहले से जानकारी थी। वहीं, वास्तविक रूप से अनजान रहे छात्रों के साथ अन्याय होने की आशंका भी बनी रहेगी।

अमेरिकी स्टूडेंट वीजा से जुड़ा क्या है पूरा मामला?

अमेरिका में कई विदेशी छात्रों का वर्क ऑथराइजेशन समाप्त होने के बाद वहां रहने का विकल्प (US Fake University Scam) सीमित हो जाता है। ऐसे में कुछ छात्र आगे की पढ़ाई के लिए मास्टर्स कोर्स में एडमिशन लेते हैं, जिससे उन्हें छात्र वीजा के तहत अमेरिका में रहने का अवसर मिल सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ फार्मिंगटन का मामला इसी तरह की व्यवस्था से जुड़ा था। अमेरिकी सरकार ने वीजा फ्रॉड पकड़ने के लिए इस संस्थान के जरिए स्टिंग ऑपरेशन चलाया था। इस मामले में एडमिशन लेने वाले छात्रों की जानकारी और उनकी मंशा महत्वपूर्ण पहलू बन गए।

Location :  New Delhi

Published :  12 November 2026, 11:29 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement