पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने कार्रवाई की।

लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार
chandigarh: पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को आत्महत्या से जुड़े एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है क्योंकि विपक्ष लंबे समय से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा था।
मामला फतेहगढ़ साहिब का है। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया। यह केस पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या से जुड़ा हुआ है।
सीमा पर पुलिसकर्मियों की हत्या, आखिर किसने मारे ये सिपाही? सवालों के घेरे में पंजाब सरकार
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के इस मामले में लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ गंभीर आरोपों के आधार पर केस दर्ज किया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले में उनके पिता और निजी सहायक (PA) की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जिसके चलते उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और संबंधित सभी लोगों से पूछताछ जारी है।
No related posts found.