हिंदी
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस वर्चुअल पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके इस प्रदर्शन को लीड करने के लिये बोस्टन से दिल्ली पहुंचे हैं। जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर है और जंतर-मंतर व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को कई दिग्गज लोगों ने अपना समर्थन दिया है, जिसमें प्रमुख एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk), दिल्ली विश्वविद्याल के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रोनक खत्री (Ronak Khatri) समेत कई युवा भी शामिल हैं।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनकी इस पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कई अटकलें लग रहीं हैं और सियासी गलियारों में भी इसकी चर्चा है।
इस रिपोर्ट में जानिये प्रदर्शन से जुड़ा ताजा अपडेट
Cockroach Janata Party के प्रवक्ता सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस के सामने प्रोटेस्ट को ख़त्म करने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस को सहयोग के लिये धन्यवाद भी दिया।
सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस के सामने प्रोटेस्ट को ख़त्म करने का ऐलान किया। #CJP #Abhijitdeepike #cocroachjantaparty #कोकरोच_जनता_पार्टी #CJPProtest #DelhiPolice #JantarMantar #YouthForViksitBharat #CBIC_Corruption_Saga pic.twitter.com/iig6Vquv06
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदर्शनकारी अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते नजर आ रहे हैं।
अनोखे तरीके से जताया विरोध, वीडियो वायरल! | Cockroach Janta Party Delhi Protest | #CJP #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/4PQyxJeOXE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
भीषण गर्मी के चलते कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की प्रदर्शन के बीच जंतर मंतर पर बिगड़ी तबीयत; देखिये डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
Breaking News
भीषण गर्मी के चलते कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की प्रदर्शन के बीच जंतर मंतर पर बिगड़ी तबीयत; देखिये डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट#CJP #Abhijitdeepike #cocroachjantaparty #कोकरोच_जनता_पार्टी #CJPProtest #DelhiPolice #JantarMantar… pic.twitter.com/qoqxPFmDUm
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू हुआ और करीब 5 घंटे तक चला। दोपहर 3 बजे के आसपास प्रमुख प्रतिभागी अभिजीत और सोनम वांगचुक स्थल से रवाना हो गए। उनके जाने के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी और जगह खाली होने लगी। पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पूरे समय तैनात रही ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है और प्रदर्शन औपचारिक रूप से समाप्त हो चुका है।
Abhijeet Dipke की तबीयत अचानक बिगड़ी, लाइव अपडेट | Cockroach Janta Party Delhi Protest |#CJP #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/M6SkXpGDkB
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एहतियातन 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि प्रदर्शन के दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई थी। प्रदर्शन स्थल पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध प्रदर्शन में आज भारी भीड़ जुटी। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान Abhijit Dipke ने मंच से युवाओं को एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष की अपील की। उनके संबोधन के बाद माहौल और गरम हो गया, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Jantar Mantar पर उमड़ा युवाओं का महासैलाब, Abhijit Dipke की इस हुंकार से हिला पूरा राजनीतिक गलियारा#CJPProtest #YouthPower #ProtestInDelhi #AbhijitDipke #CongAAPkeCockroach #cjp_पार्टी #JantarMantar pic.twitter.com/X75XtGCCVw
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन स्थल पर युवाओं ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और जवाबदेही की मांग करते हुए नारेबाजी की।
CJP विरोध प्रदर्शन में सड़कों पर उतरा युवाओं का सैलाब, मोदी सरकार के लिए बजी खतरे की घंटी#CJPProtest #YouthPower #ProtestInDelhi #CongAAPkeCockroach #cjp_पार्टी #JantarMantar pic.twitter.com/zzaSWnSph1
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के पुणे स्थित घर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस की तैनाती की गई है।
पुणे में CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के घर पर महाराष्ट्र पुलिस तैनात कर दी गई है। सुबह से ही घर के बाहर बैरिकेडिंग लगाई गई और पुलिस की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनके माता-पिता घर पर मौजूद हैं या नहीं। इससे पहले, उनके माता-पिता ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया था।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने अपने परिवार की चिंता और आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन के दौरान फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि उनकी मां को डर था कि सरकार उन्हें जेल में डाल सकती है। उन्होंने बताया कि अमेरिका से लौटने से पहले भी परिवार इस बात को लेकर चिंतित था कि उनके राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के कारण उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। अभिजीत ने यह भी कहा कि उनका आंदोलन छात्रों और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ है और वे इसे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर सरकार को लेकर एक पोस्ट किया है और अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच CJP ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सरकार के लिए उन्हें “कीड़े-मकोड़े” समझा जाता है, लेकिन वे लड़ने में सक्षम हैं।
“लोग कहते हैं आंदोलन, धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है ?
इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं !”सरकार के लिए हम हो सकते हैं कीड़े मकौड़े, लेकिन हम जीवित है और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम है #cjpprotest pic.twitter.com/pDfenVCHFy
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे NEET-UG से जुड़े प्रदर्शन में नया मोड़ आ गया है, जहां प्रदर्शनकारियों के बीच ‘असली Gen Z’ और ‘नकली Gen Z’ को लेकर बहस और तनाव देखने को मिला। छात्रों और युवाओं के समूहों ने एक-दूसरे पर आंदोलन को भटकाने का आरोप लगाया।
NEET Protest में नया ट्विस्ट! जंतर-मंतर पर 'असली Gen Z vs नकली Gen Z' की छिड़ी जंग#CJP #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/AnwQPfvd3x
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
सौरभ दास के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान Delhi Police और प्रदर्शनकारियों के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिली। प्रदर्शन उस समय तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।
जंतर-मंतर पर सौरभ दास और दिल्ली पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत | Cockroach Janta Party Delhi Protest |#CJP #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/QOAOonBcRJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
अभिजीत दिपके ने कहा कि हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिलता और इससे असली मुद्दों से ध्यान भटकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक बहसों को अक्सर धार्मिक रंग देकर जनता के मुख्य सवालों को पीछे धकेल दिया जाता है।
अभिजीत दिपके ने कहा कि भारत लौटते समय जब उनकी फ्लाइट दिल्ली में लैंड होने वाली थी, तब उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे अपनी आजादी के अंतिम क्षण जी रहे हों।
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि उनकी लड़ाई लंबी चलेगी और सरकार उन पर ध्यान भटकाने वाली रणनीतियाँ अपना रही है। दिपके के अनुसार, विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इससे आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चाहे उनकी पोस्ट हटाई जाएं, लेकिन उन्हें इस मंच से मिटाया नहीं जा सकता।
जंतर-मंतर पर चल रहे CJP विरोध प्रदर्शन के बीच हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं की एंट्री से माहौल अचानक गरमा गया। संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर अपनी मांगों और नारों के साथ विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच नारेबाजी भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखा।
CJP Protest Row: हिंदू वाहिनी की एंट्री से जंतर-मंतर का माहौल गरमाया, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
#CJP #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews @DelhiPolice @Cockroachisback pic.twitter.com/XMoKiRSg0v
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित वलूज इलाके के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीपके के घर लौटने के बाद वहां समर्थकों और अन्य लोगों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पहले उनके घर पर केवल एक सुरक्षाकर्मी मौजूद था, लेकिन अब एक पुलिस अधिकारी समेत 10 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान उस समय हलचल मच गई जब एक शख्स कॉकरोच मारने वाला 'हिट' स्प्रे लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया। प्रदर्शन में मौजूद समर्थकों ने इसे आंदोलन की भावना के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। कुछ देर तक मौके पर बहस और नारेबाजी भी हुई। इसके बाद आयोजकों और स्वयंसेवकों ने हस्तक्षेप करते हुए संबंधित व्यक्ति को प्रदर्शन स्थल से बाहर कर दिया।
जंतर-मंतर, दिल्ली में Cockroach Janta Party (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अमेरिका से आए अभिजीत दिपके के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हल्लाबोल किया। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भीड़ लगातार बढ़ रही है और प्रदर्शन स्थल पर राजनीतिक माहौल गर्माता दिख रहा है।
अमेरिका से आकर जंतर-मंतर पर उतरे अभिजीत दीपके, CJP का हल्लाबोल | Cockroach Janta Party Delhi Protest |
#CJP #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews @DelhiPolice @Cockroachisback pic.twitter.com/92fkKUjLIB
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस घेराबंदी के बीच भी नारेबाजी तेज हो गई है। “कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा है। सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर रखा है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
पुलिस की भारी घेराबंदी... फिर भी जंतर-मंतर पर गूंजा कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद | Cockroach Janta Party Delhi Protest #CJP #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/GD7oVkSsy9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर भीड़ की वास्तविक संख्या पर सवाल उठने लगे हैं। मौके पर मौजूद रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोग इसे बड़ी रैली बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सीमित जुटान मान रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर नारेबाजी और राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है। पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर भी ‘भीड़ बनाम माहौल’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
भीड़ या सिर्फ माहौल? जंतर-मंतर पर 'कितने कॉकरोच' जुटे, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Cockroach Janta Party Delhi Protest |#CJP #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/5vI1dEIsUG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सोशल मीडिया आंकड़ों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इंस्टाग्राम पर CJP के 2.21 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 94 लाख और कांग्रेस के 1.37 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के करीब 19 लाख फॉलोअर्स दर्ज हैं। एक्स पर भी CJP के 2.30 करोड़ फॉलोअर्स है। भाजपा के 2.5 लाख, कांग्रेस के 1.15 करोड़ और आप के 61 लाख फॉलोअर्स हैं। यह आंकड़ा 5 जून रात 8 बजे तक का बताया जा रहा है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान अब माहौल और गर्म हो गया है क्योंकि अभिजीत दिपके भी भीड़ के बीच प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए हैं। जैसे ही उनकी एंट्री हुई, समर्थकों में उत्साह देखा गया और नारेबाजी तेज हो गई। पुलिस बल पहले से ही मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंच गए हैं #AbhijeetDipke #CockroachJantaParty #CJP #JantarMantar #DelhiPolice #DelhiNews #Protest @abhijeet_dipke pic.twitter.com/3PbVhZfSy1
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर समेत काफी लोग पेपर लीक मामले में धरना देने दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों को उठाना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से विधिवत अनुमति मांगी गई है और प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। आशुतोष ने यह भी कहा कि प्रदर्शन में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख मुद्दों में से एक होगी।
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए लोगों ने कहा है की जो भी आएगा जंतर मंतर पर लठ खाएगा।
CJP कार्यकर्ताओं को 'लठ' का डर? | जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सबसे बड़ी खबर| Cockroach Janta Party Delhi Protest |
#CJP #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews @DelhiPolice pic.twitter.com/rFgozI4sk3
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
प्रदर्शन से पहले संसद मार्ग थाने पहुंचे समर्थकों से कॉकरोच जनता पार्टी सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील कर रही है। इसके साथ ही पुलिस को सहयोग करने की लगातार अपील की जा रही है। सीजेपी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने मंजूरी दे दी है। सीजेपी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है।
दिल्ली पहुंचने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार नारेबाजी की है। प्रदर्शनकारियों ने “इंकलाब ज़िंदाबाद” के नारे लगाते हुए अपनी मांगों को दोहराया। पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
अभिजीत दीपके ने दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही एक बार फिर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग मांग तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनके अनुसार देश में छात्रों की स्थिति गंभीर हो रही है। दीपके ने दावा किया कि अब तक 5 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, जो चिंता का विषय है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि पार्टी का प्रस्तावित प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू किया जाएगा। पोस्ट सामने आने के बाद समर्थकों में हलचल बढ़ गई है और दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
All cockroaches should come straight to Jantar Mantar, not Parliament Street Police Station.
We will begin our peaceful protest at 10 AM. #cjpprotest https://t.co/LTYSLRoFNz
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली तस्वीरें आई हैं। हाथ में अंबेडकर की किताब लेकर निकले।
अभिजीत दीपके का एयरपोर्ट के अंदर का पहला वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा शुरू हो गई है।
Cockroach Janta Party: अभिजीत दिपके का पहला वीडियो आया सामने#CJP #CockroachJantaParty #SonamWangchuk #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/kgsXUvYRB1
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दिपके के समर्थन में हैदराबाद से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे एक समर्थक डाइनामाइट न्यूज़ से कहा कि वे सोनम वांगचुक के फैन हैं। सीजेपी पार्टी बनाये या राजनीति करे, इससे उनका कोई लेना-देना नहीं।
दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर स्थिति साफ हो गई है। दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और आयोजकों के बीच समन्वय बैठक हुई। इसी दौरान हवाई अड्डे पर पुलिस अधिकारियों की मुलाकात भी हुई, जिसमें भीड़ प्रबंधन पर चर्चा की गई। कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी जंतर-मंतर पहुंचने लगे हैं। मौके पर पुलिस तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
क्या Cockroach Janta Party को मिली दिल्ली पुलिस से हरी झंडी?#CJP #CockroachJantaParty #SonamWangchuk #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/YpR0OigeSm
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
डिजिटल ग्रुप Cockroach Janata Party ने आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संगठन ने 6 जून सुबह 9 बजे प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग दोहराई है। साथ ही प्रदर्शन के दौरान 'क्या करें' और 'क्या न करें' की लिस्ट भी शेयर की जिसमें-
क्या करें:
क्या न करें:
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग एक बार फिर दोहराई है। शनिवार सुबह संगठन के संस्थापक Abhijeet Dipke की भारत वापसी से पहले यह मांग प्रमुखता से उठाई गई। सीजेपी का आरोप है कि NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक और प्रशासनिक विफलताओं की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय को लेनी चाहिए। संगठन के मुख्य प्रवक्ता Sourav Das ने कहा कि सीबीएसई अधिकारियों के तबादले जैसे कदम केवल दिखावटी हैं और इससे परीक्षा प्रणाली में मौजूद गहरी खामियां दूर नहीं होंगी। पार्टी ने निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।
Education minister must resign!
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके के आने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे झारखंड के युवक विजय कुमार ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि वे दिपके के न तो समर्थक हैं और न ही वो प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। विजय ने कहा कि उनको अभिजीत दिपके से एक सवाल पूछना है, इसलिये वे एयरपोर्ट आये हैं।
Cockroach Janta Party: अभिजीत दीपके से तीखे सवाल करने झारखंड से दिल्ली पहुंचा युवक#CJP #CockroachJantaParty #DelhiPolice #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/ljHilu1Dyv
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को लीड करने के लिये कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके कुछ ही देर में एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं। हालांकि उन्होंने समर्थकों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिये मना किया था लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक कुछ समर्थक और कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिये एयरपोर्ट के बाहर मौजूद हैं।
Location : New Delhi
Published : 6 June 2026, 8:17 AM IST